आ गया भाईयों और बहनों, गेमिंग की दुनिया का नया डॉन – Lenovo Legion Go 2 !

| मतलब अब तक जो PSP, Nintendo Switch, Steam Deck आदि देखे थे न... अब ज़रा साइड हट जाएं, क्योंकि Lenovo वाला "भाईजान" एंट्री ले चुका है। 

Lenovo Legion Go 2
Lenovo Legion Go 2


Lenovo Legion Go 2 – गेमिंग का शहंशाह

बिल्कुल वैसे जैसे शादी में बिना रसगुल्ले के मज़ा नहीं आता, वैसे ही गेमिंग बिना पावरफुल डिवाइस के अधूरी लगती है। Lenovo ने सोचा, "चलो, गेमर्स के लिए कुछ तगड़ा, भारी और OLED-झिलमिलाता बनाते हैं।"
और फिर IFA Berlin 2025 में कर दिया धमाकेदार एंट्री!

➨ क्या है इस मशीन के अंदर? चलो खोलते हैं पिटारा:

🔧 स्पेसिफिकेशन                        😲 रिएक्शन

प्रोसेसर: AMD Ryzen Z2 Extreme                   नाम ही काफी है भाई!

RAM: 32GB LPDDR5X                   भाई, RAM देख के तो लैपटॉप भी शर्मा जाए

स्टोरेज: 2TB SSD                   पूरी Steam लाइब्रेरी फिट हो जाएगी इसमें

डिस्प्ले: 8.8 इंच OLED, 144Hz                  आंखों को ठंडक, दिल को शांति

बैटरी: 78Whr                   बोले तो दिनभर PUBG-VALORANT-FIFA

चार्जिंग: Super Rapid                    चाय से भी तेज़ चार्ज होता है

OS: Windows 11                  पीसी गेमिंग की पूरी दुकान जेब में!

➨ कंट्रोलर्स की भी बात कर लो

TrueStrike Detachable Controllers

मतलब Switch वालों, संभल जाओ! अब तुम्हारा कॉम्पटीशन आया है। कंट्रोलर निकालो, फेंको, लगाओ, और फिर गेमिंग चालू – सारा नाटक एक ही डिवाइस में।

Lenovo Legion Go 2 Price
Lenovo Legion Go 2 Price


➨ कीमत सुनकर थोड़ा पानी पी लेना:

EUR 999 = लगभग ₹1,03,000

 

हाँ हाँ, थोड़ा महंगा है, लेकिन भाई ये कोई आम हैंडहेल्ड नहीं है,
ये तो पूरा "चलता-फिरता गेमिंग पीसी है!"
बस GPU का नाम सुनकर आपका लैपटॉप भी बोल उठेगा, “भाई मुझे रिटायर कर दो।


➨ कब मिलेगा?

सितंबर 2025 से कुछ “खास मार्केट्स” में मिलेगा।
मतलब इंडिया में आएगा या नहीं, ये तो Lenovo की कृपा पर निर्भर करता है।


➨ वेरिएंट्स का चक्कर:.

   1. Ryzen Z2 + 16GB + 1TB (बेस मॉडल – गरीबों का सहारा )

   2. Ryzen Z2 + 32GB + 1TB

   3. Ryzen Z2 Extreme + 32GB + 1TB

   4. Ryzen Z2 Extreme + 32GB + 2TB (बाप रे बाप! राजा बाबू एडिशन )

➨ डायमेंशन्स – “पतला नहीं है, पावरफुल है”

डिवाइस का वजन करीब 920 ग्राम है।
मतलब अगर गेम नहीं चला तो इससे डंबल बनाकर हाथ की एक्सरसाइज़ भी कर सकते हो। 


➨ आखिर में सवाल – खरीदें या ना खरीदें?

अगर आपकी जेब में ₹1 लाख ऐसे ही पड़े हैं और दिल करता है कि
"गेमिंग कहीं भी होनी चाहिए – टॉयलेट हो या ट्रेन",
तो ये डिवाइस आपके लिए बना है। 


लीजन गो 2 की शुरुआती कीमत
लीजन गो 2 की शुरुआती कीमत

Legion Go 2 खरीदने के बाद
 "बिल देख कर दिल टूटेगा..."
 "पर गेम चालू होते ही बोलेगा – ओ भाई मारो मुझे, ये तो असली गेमिंग है!"

ये भी पढ़ें:  Samsung की नई AI Washing Machine – अब कपड़े धोएंगे बुद्धिमानी से, मेहनत नहीं करनी पड़ी मम्मी जी को भी!"


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने